


टोंक के कांग्रेस के प्रत्याशी सचिन पायलट ने शुक्रवार को टोंक का दौरा किया। उन्होंने व्यापक जनसंपर्क कर लोगों से कांग्रेस के अध्यक्ष में वोट करने की अपील की।
पायलट ने शुक्रवार को जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय में कार्यकर्तो की ली बैठक चुनावी रणनीति को लेकर चर्चा की।टोंक दौरे के दौरान नहीं उन्होंने दिवंगत कांग्रेसी नेता रामसिंह मुकुल के निधन पर शोक जताया।
सचिन पायलट ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि कांग्रेस के पक्ष में माहौल बनाने के लिए शीघ्र ही प्रदेश कांग्रेस के नेता राहुल गांधी,अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा आएंगे।
उन्होंने कहा कि मै ऐसा मानता हूं कि कांग्रेस का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है। पायलट ने कहा कि यह चुनाव विकास के नाम पर लड़ा जा रहा है।
उन्होंने भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा ने कई बार इसे डायवर्ट करने की कोशिश की है। लेकिन जनता सब जानती है और इसका जवाब भाजपा को जनता 25 नवंबर को देगी और 3 दिसंबर को इनको पूरा जवाब जनता दे देगी ।