Saturday, 29 August 2026

जोधपुर के पूर्व मेयर रामेश्वर दाधीच और दौसा के पूर्व जिला प्रमुख विनोद शर्मा भाजपा में शामिल


जोधपुर के पूर्व मेयर रामेश्वर दाधीच और दौसा के पूर्व जिला प्रमुख विनोद शर्मा भाजपा में शामिल

जोधपुर नगर निगम के पूर्व महापौर रामेश्वर दाधीच और दौसा के पूर्व जिला प्रमुख विनोद शर्मा अपने समर्थकों के साथ गुरुवार को भाजपा परिवार में शामिल हुए। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री एवं प्रदेश चुनाव प्रभारी प्रहलाद जोशी, केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत, प्रदेश सह—प्रभारी विजया राहटकर, सांसद राजेंद्र गहलोत और चुनाव प्रबंधन समिति संयोजक नारायण पंचारिया ने सभी को पार्टी का दुपट्टा ओढाकर व मिठाई खिलाकर सदस्यता ग्रहण करवाई।  

इस मौके पर केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि कांग्रेस सरकार की विफलताओं और प्रदेश में व्याप्त अराजकता को देखकर कहा जा सकता है कि कांग्रेस सरकार के जाने का समय आ गया है। 

रामेश्वर दाधीच 80 के दशक से सेवादल में मुख्यमंत्री गहलोत के साथी रहे है। इन्होंने सीधे नगर निगम चुनावों में बडे अंतर से जीत दर्ज की थी, इनका महापौर कार्यकाल अविस्मरणीय रहा। इन्हें विश्व स्तर पर चीन और फ्रांस में पुरस्कार भी मिल चुके है। इन्होंने जोधपुर में अक्षरधाम और गौशाला निर्माण का कार्य भी करवाया है। 


जोधपुर के पूर्व महापौर रामेश्वर दाधीच ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की निर्णय लेने की जो क्षमता है, उससे मैं बहुत लंबे समय से प्रभावित रहा हूं। राम जन्म भूमि का जो मामला लंबित था, देशभर के लोग टकटकी लगाए हुए थे कि भगवान राम का मंदिर कब तक बनेगा। उसको गति देकर अच्छा काम किया। मेरा मानना है कि नरेंद्र भाई मोदी अगर प्रधानमंत्री नहीं होते तो राम मंदिर नहीं बनता। 

दौसा के पूर्व जिला प्रमुख विनोद शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश में सर्वांगीण विकास की विचारधारा रखते है। उनकी विचारधारा से मैं लंबे समय से प्रभावित हूं। कांग्रेस के लोग ओबीसी वर्ग की बात करते है, लेकिन उस दिशा में कोई काम नहीं करते है। मैं दौसा का जिला प्रमुख रहा और उप जिला प्रमुख रहा। मैंने हमेशा मूल्यों की राजनीति की। भाजपा परिवार में शामिल होकर मुझे बहुत खुशी है। 

Previous
Next

Related Posts