Saturday, 29 August 2026

कांग्रेस प्रत्याशी सचिन पायलट का अकबर खान ने 51 किलो की माला से किया स्वागत,पायलट ने अपनी जीत का किया दावा


कांग्रेस प्रत्याशी सचिन पायलट का अकबर खान ने 51 किलो की माला से किया स्वागत,पायलट ने अपनी जीत का किया दावा

रेल लाओ संघर्ष समिति के अध्यक्ष ,अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार एसोसिएशन राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अकबर खान गुरुवार को  उदयपुर से सीधे ग्राम लाम्बा कलां पहुंच करके टोंक विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्याशी व  पूर्व उपमुख्यमंत्री  सचिन पायलट का स्वागत किया। पायलट पिछले दो दिनों से ग्रामीण इलाकों में चुनाव प्रचार में जुटे हुए है। अकबर खान ने हमेशा को तरह पायलट को  51 किलो की माला पहनाई तथा विश्वास व्यक्त किया कि वह  टोंक विधानसभा से जीतेंगे।खान के साथ रामस्वरूप चौधरी, हरीनारायण गुर्जर, अज़ीज़ उल्लाह शिर्वानी, रामकेश जाट आदि मौजूद थे।

जिला कांग्रेस कमेटी की तरफ से जारी प्रेस विज्ञप्ति के मुताबिक कांग्रेस प्रत्याशी सचिन पायलट ने गुरुवार को विभिन्न गांवों में सभाएं की।जिन्होंने ग्रामीणों से विकास के लिए वोट देने की अपील करते हुए कहा कि


 

लोकतंत्र में जनता ही जनार्दन है और जनता के बीच जाकर हमने काम किया है और इसी वजह से जनता का भरपूर स्नेह हमको मिल रहा है। जनता का विश्वास ही हमारी सबसे बड़ी पूंजी है।

अपने प्रचार अभियान के दूसरे दिन सात पंचायतों के 33 गांवों में सघन जनसंपर्क करते हुए सचिन पायलट ने कहा कि हमारा मुद्दा विकास का है। पार्टी एकजुटता के साथ चुनाव लड़ रही है।

हमीरपुर, लाम्बा, अलियारी, इंदोकिया, बरवास, छान बास सूर्या, मोर भाटियान पंचायतों के 33 गांवों में सचिन पायलट के साथ जिलाध्यक्ष हरिप्रसाद बैरवा, अब्दुल खालिद सेवादल जिला अध्यक्ष, कैलाशी देवी मीणा ब्लॉक अध्यक्ष, रामस्वरूप मीणा मंडल अध्यक्ष,सरपंच संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष हंसराज फागना, रमेश गुर्जर, कोजू मीणा, शिवराज बेनीवाल, रामरतन यादव, मूलचंद बैरवा, महेंद्र सिंह गैदिया, रामसिंह चौधरी, रामप्रताप चौपड़ा, सूरज चौधरी, कृष्णा लाल, जितेंद्र गुर्जर, कमलेश धाकड़, शिवराज चौधरी, बाबूलाल बरवास सहित अनेक स्थानीय लोग शामिल थे।

Previous
Next

Related Posts