विधानसभा चुनाव में बागी होकर चुनाव लड़ने वालों की समझाइए इसके बाद गुरुवार 9 नवंबर को आखिर भाजपा कांग्रेस को कई जगहअपने विरोधियों को बैठाने में सफलता मिल गई है। 9 नवंबर को आखिरी दिन अपना नामांकन वापस लिया है।
इसमें झोटवाड़ा से भाजपा के बागी राजपाल सिंह शेखावत,भरतपुर से भाजपा के बागी गिरधारी तिवारी, पिपल्दा से कांग्रेस की बागी सरोज मीणा, सिविल लाइंस से भाजपा के बागी रणजीत सोडाला, अजमेर उत्तर से भाजपा के बागी सुभाष खंडेलवाल और सुरेन्द्र सिंह शेखावत,सुमेरपुर से भाजपा से बागी मदन राठौड़ चुनाव मैदान से हट गए हैं।
विधानसभा
बीजेपी उम्मीदवार
बागी उम्मीदवार
मौजूदा स्थिति
झोटवाड़ा
राज्यवर्धन राठौर
राजपाल सिंह शेखावत, पूर्व मंत्री
नाम वापस लिया
सांचौर
देवजी पटेल
जीवाराम चौधरी, पूर्व विधायक
निर्दलीय उम्मीदवार
चित्तौड़गढ़
नरपत सिंह राजवी
चंद्रभान सिंह आक्या, मौजूदा विधायक
निर्दलीय उम्मीदवार
शिव
स्वरूप सिंह खारा
रविंद्र सिंह भाटी, पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष
निर्दलीय उम्मीदवार
डीडवाना
जितेंद्र सिंह जोधा
यूनुस खान, पूर्व मंत्री
निर्दलीय उम्मीदवार
बयाना
बच्चू सिंह बंसीवाल
डॉ रितु बनावट जिला अध्यक्ष की पत्नी
निर्दलीय उम्मीदवार
सूरतगढ़
राम प्रताप कासनिया
राजेंद्र भादू, पूर्व विधायक
निर्दलीय उम्मीदवार
लाडपुरा
कल्पना देवी
भवानी सिंह राजावत,एक पूर्व विधायक
निर्दलीय उम्मीदवार
खंडेला
सुभाष मील
बंशीधर बाजिया, पूर्व मंत्री
निर्दलीय उम्मीदवार
झुंझुनू
बबलू चौधरी
राजेंद्र भांबू, पूर्व प्रत्याशी एवं जिला उपाध्यक्ष
निर्दलीय उम्मीदवार
पिलानी
राजेश दहिया
कैलाश मेघवाल, पूर्व प्रत्याशी एवं पूर्व विधायक के बेटे
निर्दलीय उम्मीदवार
फतेहपुर
श्रवण चौधरी
मधुसूदन भिंडा, पूर्व प्रत्याशी एवं पालिका अध्यक्ष
निर्दलीय उम्मीदवार
कोटपूतली
हंसराज पटेल गुर्जर
मुकेश गोयल, पूर्व प्रत्याशी
निर्दलीय उम्मीदवार
बस्सी
चंद्र मोहन मीणा
जितेंद्र मीणा, पूर्व राज्य मंत्री का दर्जा
निर्दलीय उम्मीदवार
शाहपुरा SC
लालाराम बैरवा
कैलाश मेघवाल, मौजूदा विधायक एवं पूर्व विधानसभा अध्यक्ष
निर्दलीय उम्मीदवार
अनूपगढ़
संतोष बावरी
शिमला बावरी, 2013 में भाजपा विधायक
निर्दलीय उम्मीदवार
सूरसागर से कांग्रेस के बागी रामेश्वर दाधीच सिविल लाइंस से भाजपा के बागी रणजीत सोडाला,अजमेर दक्षिण से पायलट समर्थक हेमंत भाटी, मसूदा से कांग्रेस के बागी ब्रह्मदेव कुमावत,फलोदी से कांग्रेस के बागी कुंभसिंह, सूरतगढ़ से कांग्रेसी के बागी बलराम वर्मा (कांग्रेस प्रत्याशी डूंगरराम गेदर को दिया समर्थन), टोंक से कांग्रेस के बागी मोहसिन रशीद (पायलट को दिया समर्थन),हवामहल से कांग्रेस के बागी गिरीश पारीक, बीएसपी प्रत्याशी तरूषा पाराशर, पिलानी से कांग्रेस के बागी अनुराग जोया चुनाव मैदान से हट गए हैं।
सरदारशहर से आरएलपी प्रत्याशी लालचंद मूंड (निर्दलीय प्रत्याशी राजकरण चौधरी को दिया समर्थन),बाड़मेर से एआरएलपी प्रत्याशी उम्मेदराम बेनीवाल (निर्दलीय डॉ प्रियंका चौधरी को दिया समर्थन), बीकानेर पश्चिम से आरएलपी उम्मीदवार अब्दुल मजीद खोखर (बीडी कल्ला को दिया समर्थन)चुनाव मैदान से हट गए हैं।