


भाजपा के टोंक विधानसभा प्रत्याशी अजीत सिंह मेहता ने गुरुवार को डेढ़ दर्जन से अधिक गावों में जन संपर्क कर मतदाताओं का आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान मेहता को केलों से तोला गया एवं कई कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस छोड़कर भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। जिनका मेहता ने माला पहनाकर स्वागत किया।
भाजपा प्रत्याशी अजीत सिंह मेहता ने गुरुवार को टोंक विधानसभा के वजीर नगर, हनीफपुर, खलीलाबाद, वजीराबाद, पराना जवानपुरा, दादिया बरोनी, मोटूका, कारोला, चिरोंज, देवली, भांची, मुख़्तार नगर, मण्डावर, देवगंज, चोकड़ी, सीतारामपुरा सहित कई गावों में मतदाताओं से जन संपर्क कर आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान महिला, पुरुषों, नौजवानों में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी मेहता का स्वागत कर जन आशीर्वाद दिया। इस दौरान कई कांग्रेस कार्यकर्ताओं पूर्व सरपंच प्रतिनिधि प्रहलाद चौधरी,
सूरज जाट, रामलाल खटीक, रामदयाल बैरवा वजीराबाद, सुवालाल जाट, सत्यनारायण जाट सहित कई कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस छोड़कर भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।
इस दौरान साथ में पूर्व प्रधान जगदीश गुर्जर, खेमराज मीणा, दीपक संगत, भाजपा ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष बबलू सैनी, टोंक भाजपा देहात मंडल अध्यक्ष धोलू गुर्जर, भाजपा विधि प्रकोष्ठ जिला संयोजक मेघराज चौधरी, ओम पांडे,अजय बना, जितेंद्र गुर्जर, रामगोपाल बाजिया, सत्यनारायण जाट सहित पार्टी के कई नेता मौजूद थे।