Saturday, 29 August 2026

गृहमंत्री अमित शाह मंगलवार को एक दिवसीय दौरे पर आएंगे कुचामन, मकराना और परबतसर की जनसभाओं को करेंगे संबोधित


गृहमंत्री अमित शाह मंगलवार को  एक दिवसीय दौरे पर आएंगे कुचामन, मकराना और परबतसर की जनसभाओं को करेंगे संबोधित

गृहमंत्री अमित शाह एक दिवसीय दौरे पर  मंगलवार को  राजस्थान आएंगे। इस दौरान अमित शाह सुबह 11ः15 बजे नावां विधानसभा के कुचामन में हैलीकॉप्टर से पहुंचेगे और सभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद वे मकराना में दोपहर एक बजे जनसभा को संबोधित करेंगे और परबतसर के बिदियाद में दोहपर ढ़ाई बजेे चौपाल सभा को संबोधित करेंगे। 

इसके बाद गृहमंत्री अमित शाह साढ़े तीन बजे परबतसर विधानसभा में एक विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। इस दौरान स्थानीय भाजपा पदाधिकारियों सहित विधायक प्रत्याशी मौजूद रहेंगे। 

Previous
Next

Related Posts