Saturday, 29 August 2026

भाजपा प्रत्याशी अजीत मेहता की नामांकन रैली ऐतिहासिक, कहा-भ्रष्टाचार व बजरी माफिया पनपा


भाजपा प्रत्याशी अजीत मेहता की नामांकन रैली ऐतिहासिक, कहा-भ्रष्टाचार व बजरी माफिया पनपा

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता एवं टोंक प्रत्याशी अजीत सिंह मेहता ने कहा कि यह चुनाव कार्यकर्ताओ के लिए चुनोती है,टोंक में कमल खिलाएंगे यह सबका संकल्प है। उन्होंने पायलट के पांच साल के शासन का जिक्र करते हुए कहा कि पांच साल में न तो टोंक में इण्ड्रस्टीज लगई न ही लोगो को रोजगार मिला।उन्होंने कहा कि पनपा तो सिर्फ भ्र्ष्टाचार व बजरी माफिया।

मेहता ने सोमवार को मंशा भूतेश्वर महादेव मंदिर प्रांगण में अपनी नामांकन रैली को सम्बोधित करते हुए कहा कि टोंक की जनता ने पांच साल तक बाहरी को भुगता  लेकिन कोई विकास नही हुआ बल्कि अब जनता खुद को ठगा सा महसूस कर रही है। 


पांच साल के कांग्रेस राज को कुशासन की संज्ञा देते हुए कहा कि प्रदेश की बिगड़ती कानून व्यवस्था,कांग्रेसी विधायको ने मिनी मुख्यमंत्री बन करके पांच साल तक जनता को लूटा है।

मेहता ने कहा कि टोंक में पायलट  चुनाव लड़ने आते है ,पांच साल तक न तो बिजली,पानी की समस्या हल हुई न ही किसी की सुध ली अब जनता बाहरी को बर्दाश्त नही करेगी। उन्होंने कार्यकर्ताओ से कहा कि टोंक की आन बान व शान के लिए भाजपा को जिताएं ।

भाजपा विस्तारक योजना प्रभारी राजेश गुर्जर ने कहा कि 2018 के चुनाव में टोंक की जनता से कांग्रेस ने धोखा किया, पायलट को मुख्यमंत्री के रूप मे प्रचारित किया।लेकिन पांच साल तक सीएम नही बन पाए।उन्होंने कहा कि अब कांग्रेस  से बदला लेने का समय है।उन्होंने पायलट की न्याय यात्रा का जिक्र करते हुए कहा कि वह मांगे आज तक पूरी नही हुई ,पायलट भी गहलोत से मिल चुके है।

 जिला प्रमुख सरोज बंसल ने कहा कि  नरेंद्र मोदी का रामराज्य लाना होगा वही राजस्थान के कांग्रेस के कुशासन का अंत करना होगा। नगर परिषद टोंक के पूर्व सभापति गणेश माहुर ने कहा कि पांच साल पूर्व  बड़ी उम्मीद से पायलट को चुना था कि वह सीएम बनेंगे टोंक का विकास करेंगे लेकिन टोंक का विकास नही हो पाया।। अब भाजपा के अजीत सिंह मेहता को टोंक के विकास के लिए चुनना है जो आपका बेटा है।

भाजपा प्रत्याशी अजीत सिंह मेहता ने भगवान श्री भूतेश्वर मंशापूर्ण महादेव की पूजा अर्चना के बाद रिटर्निंग ऑफिसर कपिल शर्मा के समक्ष नामांकन पत्र दाखिल किया।बाद में  हजारों कार्यकर्ताओ के साथ ढोल नगाड़ों,डीजे पर गीतों पर नाचते कूदते भाजपा कार्यकर्ता मुख्य बाजारों से होते हुए  रोड शो करते हुए पत्रल सर्किल पहुंचे।

पूर्व विधायक एवं भाजपा प्रत्याशी अजीत सिंह मेहता के साथ  जिला प्रमुख सरोज बंसल,भाजपा जयपुर के सह प्रभारी नरेश बंसल,पूर्व जिला प्रमुख सत्यनारायण चौधरी,पूर्व जिलाध्यक्ष शंकर लाल ठाडा,गणेश माहुर,बीना छामुनिया, बाबूलाल गुंसारिया,भाजपा शहर मण्डल अध्यक्ष राजेश शर्मा,शैलेन्द्र जैन,पूर्व प्रधान जगदीश गुर्जर,बाबू लाल शर्मा,कुशल दासोत,ओमप्रकाश पांडे, व्यापार मंडल टोंक के अध्यक्ष मनीष बंसल,महामंत्री आनंद बम,श्री श्याम मित्र मंडल के शैलेन्द्र गर्ग, सहित हजारों कार्यकर्ता पैदल चल रहे थे। भाजपा प्रत्याशी मेहता का जगह-जगह 51 किलो की मालाओ, आतिशबाजी से भव्य स्वागत किया गया। भाजपा प्रत्याशी अजीत सिंह मेहता की नामांकन रैली में टोंक विधानसभा क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों सहित शहरी कार्यकर्ता मौजूद थे।मेहता की यह नामांकन रैली करीबन डेढ़ से दो किलोमीटर ऐतिहासिक लम्बी थी। 

Previous
Next

Related Posts