Saturday, 29 August 2026

कांग्रेस विधायक अमीन कागजी की है दो पत्नियां, चुनावी घोषणा पत्र में किया खुलासा, कोविड के दौरान मोनिका से किया निकाह


कांग्रेस विधायक अमीन कागजी की है दो पत्नियां, चुनावी घोषणा पत्र में किया खुलासा, कोविड के दौरान मोनिका से किया निकाह

जयपुर के किशनपोल विधानसभा क्षेत्र से विधायक और कांग्रेस के प्रत्याशी अमीन कागजी ने 50 साल की उम्र में दूसरा निकाह किया है। ये खुलासा उन्होंने अपने चुनावी शपथ पत्र में किया है। उन्होंने शपथ पत्र में दो पत्नियों की जानकारी दी है। दूसरी पत्नी का नाम मोनिका शर्मा कागजी बताया है।

अमीन कागजी की पहली पत्नी का नाम रेशमा है। इनसे उनके चार पुत्र-पुत्रियां है। इसका उल्लेख अमीन कागजी ने साल 2018 के विधानसभा चुनाव में भरे शपथ पत्र में किया था। सूत्रों के मुताबिक मोनिका शर्मा अमीन कागजी के यहां निजी सचिव के रूप काम करती थीं। 

कोविड काल के दौरान अमीन ने मोनिका से निकाह किया, जो बिल्कुल गुप्त रहा। कुछ ही लोगों को इसकी जानकारी है। मोनिका से उनको एक बेटी भी है। पिछले साल 2022 में उन्होंने अपनी सबसे बड़ी बेटी का निकाह भी किया था। बेटी के निकाह से पहले उन्होंने अपना दूसरा निकाह किया था।

Previous
Next

Related Posts