


आखिर राजस्थान बेरोजगार संघर्ष समिति के संयोजक उपेन यादव की परीक्षा का परिणाम आ गया है और भाजपा ने उन्हें अपना उम्मीदवार घोषित कर सिंबल भी प्रदान कर दिया है।
भाजपा के प्रदेश कार्यालय में रविवार को कार्यालय मंत्री महेश शर्मा और बुद्धि प्रकोष्ठ के संयोजक राजेंद्र सिंह शेखावत ने उन्हें सिंबल का लिफाफा और प्रमाण पत्र सोपा।वे सोमवार को शाहपुरा में भाजपा की ओर से नामांकन पत्र दाखिल करेंगे।