


भाजपा की ओर से पांचवी सूची जारी की गई है। जिसमें बेरोजगार संघ के नेता उपेन यादव को शाहपुरा से, पत्रकार गोपाल शर्मा को सिविल लाइंस से किशनपोल से चंद्रमोहन बटवाड़ा और आदर्श नगर से रवि नय्यर को टिकट दिया है।
कोटा उत्तर से अब भाजपा ने प्रहलाद गुंजल को प्रत्याशी घोषित कर दिया है। हाल में प्रहलाद गुंजल ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से मुलाकात भी की थी। नई सूची में दो पुराने टिकटों को बदला गया है। नई लिस्ट के बाद पार्टी 197 उम्मीदवार घोषित कर चुकी है। सूची में हनुमानगढ़ से अमित चौधरी, कोलायत से अंशुमान सिंह भाटी, सरदारशहर से राजकुमार रिणवां, भरतपुर से विजय बंसल, राजाखेड़ा से नीरजा अशोक शर्मा, मसूदा से अभिषेक सिंह, शेरगढ़ से बाबू सिंह राठौड़, मावली से डॉ केजी पालीवाल, पिपल्दा से प्रेमचंद गोचर, बारां अटरू से राधेश्याम बैरवा को भाजपा ने टिकट दिया है।
भाजपा ने दो सीटों पर उम्मीदवारों को बदला है। जिसमें बारां अटरू और कोलायत सीट है, जहां से उम्मीदवारों को बदला गया है।जबकि भाजपा जॉइन करने वाली पूर्व महापौर ज्योति खंडेलवाल और सुरेश मिश्रा को टिकट नहीं मिला है।