


पूर्व सांसद कर्नल सोनाराम ने रविवार को भाजपा छोड़कर कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण कर ली है।
कांग्रेस के वार रूम में प्रदेश महासचिव जसवंत गुर्जर ने उन्हें सदस्यता का फॉर्म भरवाया। इससे पहले कर्नल सोनाराम ने दिल्ली में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से मुलाकात की और जयपुर में कांग्रेस के प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा से मुलाकात की।
सूत्रों का कहना है कि कर्नल सोनाराम को गुड़ामालानी से टिकट दिए जाने की चर्चा है।