


राजस्थान में होने वाले विधानसभा चुनाव, 2023 के लिए भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस द्वारा 21 उम्मीदवारों की सातवीं सूची जारी कर दी है।
कांग्रेस के संगठन महामंत्री कैसी वेणुगोपाल ने यह सूची जारी की है। अजमेर उत्तर से महेंद्र सिंह रलावता, कोटा उत्तर से शांति धारीवाल से, कामा से जाहिदा खान और चाकसू से वेद सोलंकी को टिकट दे दिया गया है।