Saturday, 29 August 2026

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी की मौजूदगी में प्रतापगढ़ प्रत्याशी हेमंत मीणा ने किया नामांकन, कांग्रेस ने किया तुष्टिकरण, भाजपा का सबका साथ सबका विकास में विश्वास : जोशी


भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी की मौजूदगी में प्रतापगढ़ प्रत्याशी हेमंत मीणा ने किया नामांकन, कांग्रेस ने किया तुष्टिकरण, भाजपा का सबका साथ सबका विकास में विश्वास : जोशी

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी ने कहा पिछले साढे 9 सालों में केन्द्र की भाजपा सरकार ने सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास के ध्येय को ध्यान मे रखते हुए काम किया। वही प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने कुर्सी बचाए रखने के लिए पिछले पांच सालों में सिर्फ तुष्टिकरण और भ्रष्टाचार करने का ही काम किया है। 

शनिवार को प्रतापगढ़ में जोशी ने कहा पूरे प्रदेश में भाजपा प्रत्याशीयों की नामांकन सभाओं में उमडा जन सैलाब बता रहा है कि अबकी बार भाजपा की आंधी नही, तूफान नही बल्की सुनामी है जिसमें कांग्रेस का सूपड़ा साफ हो जाएगा क्योकी राजस्थान की जनता सब कुछ बर्दाश्त कर सकती है लेकिन नारी का अपमान, किसानो-युवाओं के साथ वादाखिलाफी, तुष्टिकरण, भ्रष्टाचार और अपने साथ किए गए धौखे को नही। कर दूंगा ठीक रहेगा 

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी ने कहा कांग्रेस की नीति हमेशा से ही तुष्टिकरण की रही है। प्रदेश की गहलोत सरकार ने राजस्थान में हिन्दू त्यौंहारों और भगवा पताका पर प्रतिबंध लगाने, हिन्दू त्योहारों पर डीजे बजाने पर रोक लगाने का काम किया है। 1992 में विवादित ढांचा अयोध्या में गिरा था और राजस्थान में इन्होंने भैरो सिंह शेखावत जी की चुनी हुई सरकार को गिराया था। अब वही दिसम्बर का महिना आने वाला है राजस्थान में भाजपा की सरकार और अयोध्या में प्रभु श्रीराम का भव्य मंदिर बनने वाला है।

Previous
Next

Related Posts