


भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सांसद सुधाशुं त्रिवेदी ने कहा कि नौजवान हैरान, किसान परेशान, बिगड़ी कानून व्यवस्था, सरकार के अंदर घमासान और किताबों के अंदर महाराणा प्रताप से ज्यादा अकबर महान यह हालात मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के हैं।
शनिवार को भाजपा के मीडिया सेंटर पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि पिछले 5 वर्षों में सीएम गहलोत के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार में भ्रष्टाचार है, नारियों की सुरक्षा और तुष्टिकरण की गलत नीतियों से हालात बेहद खराब है। उन्होंने कहा कियह सब कुछ देखकर वेदना होती है।
सीएम गहलोत ने सत्ता पाने से पहले बेरोजगार नौजवानों को भत्ता देने की गारंटी दी थी, लेकिन गारंटी पूरी नहीं की। पेपर लीक की बात करें तो डेढ़ दर्जन बार पेपर लीक हुए, किसानों के लिए राहुल गांधी ने 1 से 10 तक की गिनती और कर्ज माफ का वादा आज भी अधूरा हैं।
भाजपा सांसद त्रिवेदी ने कहा कि राजस्थान में कभी सांप्रदायिक सौहार्द का वातावरण ऐसा नहीं था पहले कट्टरपंथियों का मनोबल इतना ऊंचा नहीं था जैसा कि अभी है।
उन्होंने कहा कि जल जीवन मिशन में जो भ्रष्टाचार हुआ है उसको समाचार पत्रों की रिपोर्ट के अनुसार माने तो साफ-साफ कहा गया 18,800 करोड रुपए के टेंडर तो बगैर क्वालिटी की तसल्ली किए दे दिए गये।
भाजपा सांसद त्रिवेदी ने कहा कि लाल डायरी का मामला सदन के पटल पर उठाया जाता है, इसके तुरंत बाद मंत्री को बर्खास्त किया जाता है। इससे ज्यादा प्रमाणिक कुछ नहीं हो सकता, क्योंकि सरकार सदन के पटल पर बोल रही है और विधानसभा में उस लाल डायरी को छीनने के लिए मारामारी हो रही है। लेकिन हमें पूर्ण विश्वास है, कि अब परिवर्तन का समय आ गया है।