


अजमेर उत्तर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा का टिकट नहीं मिलने से नाराज साध्वी अनादि सरस्वती गुरुवार 2 नवंबर को कांग्रेस में शामिल हो गई है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, कांग्रेस के प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा और कांग्रेस में शामिल करने के लिए बनाई गईकमेटी के संयोजक मोहन प्रकाश ने उन्हें कांग्रेस की सदस्यता दिलाई है।
इसके बाद नामांकन के लिए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, प्रभारी रंधावा आएंगे और स्थानीय लोगों को समझ कर उनके पक्ष में माहौल बना देंगे तो साध्वी अनादि सरस्वती निश्चित तौर पर वासुदेव देवनानी की जीत को हार में बदलने का काम भी कर सकती हैं। आरटीसी के अध्यक्ष धर्मेंद्र राठौर 4 महीने से अजमेर में सक्रिय रूप से कम कर रहे थे, अब उनकी टीम साध्वी अनादि सरस्वती के लिए काम करेगी। सीएम गहलोत साध्वी अनादि सरस्वती को स्टार प्रचारक बनाकर कांग्रेस की सरकार द्वारा मंदिरों के निर्माण, गौशालाओं को 9 महीने का अनुदान देने के निर्णय और ₹2 किलो गोबर खरीदने के निर्णय को आम लोगों तक पहुंचाने का काम करेंगे।
भाजपा की यह नेता निश्चित तौर पर कांग्रेस के लिए कारगर रहेगी और कुछ विधानसभा को जिताने में सहयोगी भी बन सकती हैं। 3 दिसंबर को परिणाम के बाद पता चलेगा कि यह कांग्रेस के लिए कितनी लाभकारी साबित रहेगी।