Saturday, 29 August 2026

साध्वी अनादि सरस्वती और बजरंग पूनिया सहित आधा दर्जन नेता गुरुवार को कांग्रेस में होंगे शामिल चर्चा जोरों पर, साध्वी अनादि सरस्वती ने भाजपा से दिया इस्तीफा

साध्वी अनादि सरस्वती और बजरंग पूनिया सहित आधा दर्जन नेता गुरुवार को कांग्रेस में होंगे शामिल चर्चा जोरों पर, साध्वी अनादि सरस्वती ने भाजपा से दिया इस्तीफा

अजमेर उत्तर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा का टिकट नहीं मिलने से नाराज साध्वी अनादि सरस्वती का गुरुवार 2 नवंबर को कांग्रेस में शामिल होने की चर्चा है। वे मूल रूप से सिंधी है और लोहगल रोड में उनका आश्रम है। 

उनका असली नाम ममता कालानी है।

साध्वी अनादि सरस्वती ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को एक पत्र भेज कर भाजपा से इस्तीफा दे दिया है। उन्हें भाजपा के तीन बार से लगातार जीतने वाले विधायक वासुदेव देवनानी खिलाफ के खिलाफ चुनाव लड़ाया जाएगा। इसी के साथ बजरंग पूनिया भी कांग्रेस में शामिल होंगे और उन्हें झोटवाड़ा सीट से चुनाव लड़ाए जाने की चर्चा है।

Previous
Next

Related Posts