Saturday, 29 August 2026

किशनगढ के पूर्व उपसभापति काकड़ा ने समर्थकों सहित भाजपा की सदस्यता ग्रहण की, भाजपा प्रत्याशी भागीरथ चौधरी, चुनाव प्रबंधन समिति संयोजक पंचारिया और मीडिया संयोजक प्रमोद वशिष्ठ रहे मौजूद


किशनगढ के पूर्व उपसभापति काकड़ा ने समर्थकों सहित भाजपा की सदस्यता ग्रहण की, भाजपा प्रत्याशी भागीरथ चौधरी, चुनाव प्रबंधन समिति संयोजक पंचारिया और मीडिया संयोजक प्रमोद वशिष्ठ रहे मौजूद

विधानसभा चुनावों से पहले भाजपा का कुनबा लगातार बढ़ रहा है। कांग्रेस सरकार की नीतियों और झूठे वादों से परेशान होकर किशनगढ नगर परिषद के पूर्व उप सभापति राकेश काकड़ा, प्रकाश राठी और जगदीश कोठीवाल को  भाजपा चुनाव प्रबंधन समिति संयोजक नारायण पंचारिया और अजमेर सांसद भागीरथ चौधरी ने भाजपा का दुपट्टा पहनाकर और मिठाई खिलाकर सदस्यता ग्रहण करवाई। इस अवसर पर प्रदेश मीडिया संयोजक प्रमोद वशिष्ठ भी मौजूद रहे।   

इस दौरान चुनाव प्रबंधन समिति संयोजक नारायण पंचारिया ने कहा कि आज जिन तीन लोगों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की है। ये किशनगढ विधानसभा में अपना एक अलग वजूद रखते है। अजमेर के सांसद एवं किशनगढ से भाजपा प्रत्याशी भागीरथ चौधरी के समर्थन में इन तीनों लोगों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की है। हम इन सभी लोगों का भाजपा परिवार में अभिनंदन और स्वागत करते है।  प्रदेश की जनता ने ठान लिया है कि प्रदेश में कमल खिलाना है और डबल इंजन की सरकार बनानी है। देश और दुनिया में प्रधानमंत्री मोदी की नीतियों और विचारधारा के समर्थक बढ़ रहे हैं। देश की जनता प्रधानमंत्री मोदी की गारंटियों में विश्वास व्यक्त कर रही है। 


अजमेर सांसद एवं किशनगढ से भाजपा प्रत्याशी भागीरथ चौधरी ने सदस्यता ग्रहण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश में जो लूट और झूठ की सरकार है, इससे जनता पूरी तरह त्रस्त है। आगामी विधानसभा चुनावों में भाजपा पार्टी प्रचंड बहुमत के साथ सरकार बना रही है। आज जिन तीन लोगों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की है ये सभी लोग भाजपा की विचारधारा के लोग है और विधानसभा क्षेत्र के मजबूत स्तंभ है।

Previous
Next

Related Posts