Saturday, 29 August 2026

पुष्पेंद्र हुए भावुक, जनता से बोले- इन चुनावों में मेरी लाज रखना


पुष्पेंद्र हुए भावुक, जनता से बोले- इन चुनावों में मेरी लाज रखना

सांगानेर से कांग्रेस प्रत्याशी पुष्पेंद्र भारद्वाज ने रविवार को मानसरोवर ब्लॉक के कार्यकर्ताओं की मीटिंग ली और विभिन्न वार्डों में जनसंपर्क भी किया।

पुष्पेंद्र भारद्वाज ने इस दौरान भावुक होते हुए जनता से कहा कि मैंने इन 5 सालों में अपने परिवार को भूलकर सांगानेर विधानसभा को ही अपना परिवार माना। इन चुनावों में अपने परिवार के बेटे को ही जिताना। मैंने जनता के लिए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत जी के आशीर्वाद से विकास के कई कार्य कराए। कोरोना महामारी की परवाह किए बगैर जनता की निस्वार्थ सेवा की। इन चुनावों में मेरी लाज रखना।

भारद्वाज को केलों से तोला, कार्यकर्ताओं को दिया जीत का मंत्र

इसके बाद पुष्पेंद्र भारद्वाज ने  बूथ कार्यकर्ताओं की मीटिंग में सबको जीत का मंत्र दिया। उन्होंने बूथ को मजबूत करने के निर्देश दिए। इस दौरान भारद्वाज को केलों से भी तोला गया।

Previous
Next

Related Posts