Saturday, 29 August 2026

भारतीय आदिवासी पार्टी ने चार उम्मीदवारों की तीसरी सूची जारी की, अब तक 19 उम्मीदवार चुनाव मैदान में उतरे


भारतीय आदिवासी पार्टी ने चार उम्मीदवारों की तीसरी सूची जारी की, अब तक 19 उम्मीदवार चुनाव मैदान में उतरे

भारतीय आदिवासी पार्टी (बाप) ने अपनी तीसरी लिस्ट जारी कर दी है। भारतीय आदिवासी पार्टी की तीसरी लिस्ट में चार उम्मीदवारों के नाम घोषित किए गए हैं। बाप की तीसरी लिस्ट में एक बड़ा बदलाव हुआ है। सागवाड़ा से मौजूदा विधायक रामप्रसाद डिंडोर को टिकट नहीं दिया गया है। जिस वजह से रामप्रसाद डिंडोर मायूस हो गए हैं। चुनाव 2018 में रामप्रसाद डिंडोर बीटीपी से पहली बार चुनाव लडे़ थे और जीत गए। पर इस बार उनका टिकट काट दिया गया। सागवाड़ा विधानसभा सीट से इस बार बाप के राष्ट्रीय अध्यक्ष मोहनलाल रोत खुद मैदान में लड़ेंगे। मोहनलाल रोत पहली बार चुनाव लड़ेंगे। इन चार उम्मीदवारों की घोषणा के बाद भारतीय आदिवासी पार्टी (बाप) ने अब तक 19 उम्मीदवारों के नामों का एलान किया है। 

भारतीय आदिवासी पार्टी (बाप) की तीसरीसूची मेंचार उम्मीदवार घोषित किए गए हैं ।

सागवाड़ा - मोहनलाल रोत,डूंगरपुर - कांतिलाल रोत,गढ़ी (बांसवाड़ा) - मणिलाल गरासिया और झाड़ोल (उदयपुर) - दिनेश पांडोर घोषित किए गए हैं।

इससे पहलेपार्टी ने 26 अक्टूबर को पहली सूची 10 उम्मीदवारों की घोषित की गई थी। जिसमें पिंडवाड़ा - मेघाराम गरासिया,खेरवाड़ा - विनोद कुमार मीणा,उदयपुर ग्रामीण - अमित कुमार खराड़ी,सलूंबर - जीतेश कुमार मीणा,धरियावद - थावरचंद मीणा,आसपुर - उमेश मीणा चौरासी - राजकुमार रोत,घाटोल - अशोक कुमार निनामा,बड़ी सादड़ी - फौजी लाल मीणा,प्रतापगढ़ - मांगीलाल मीणा उम्मीदवार घोषित किए गए थे। 

भारतीय आदिवासी पार्टी (बाप) की दूसरी लिस्ट में जारी 5 उम्मीदवारों कीघोषित की गई थी।जिसमेंगोगुंदा - उदय लाल भील,बांसवाड़ा - हेमंत कुमार राणा,बागीदौरा - जयकृष्णा पटेल, कुशलगढ़ - राजेंद्र आमलियार,मांडलगढ़ - भावना गुर्जर उम्मीदवार घोषित किए गए थे।

उल्लेखनीय है कि कांतिलाल इससे पहले बीटीपी से लोकसभा चुनाव लड़ चुके है, पर से हार गए और तीसरे नंबर पर रहे थे। डूंगरपुर जिले की सभी 4 सीटों पर प्रत्याशी उतार दिए है।

Previous
Next

Related Posts