Saturday, 29 August 2026

डोटासरा ने कहा सेकंड ग्रेड पेपर लीक मामले ईडी के अधिकारियों की जांच से मुझे किसी प्रकार की कोई परेशानी नहीं, कार्यकर्ताओं को शांत रहने की अपील


डोटासरा ने कहा सेकंड ग्रेड पेपर लीक मामले ईडी के अधिकारियों की जांच से मुझे किसी प्रकार की कोई परेशानी नहीं, कार्यकर्ताओं को शांत रहने की अपील

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने सेकंड ग्रेड पेपर लीक मामले में गुरुवार को सुबह 9:00 बजे से ईडी की जांच टीम के अधिकारियों की कार्रवाई शुरू की थी। डोटासरा के निवास के बाद कांग्रेस के कार्यकर्ताओं द्वाराधरना प्रदर्शन और नारेबाजी चलती रही शाम 4:00 बजे कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष डोटासरा ने कार्यकर्ताओं के बीच जाकर इसमें स्पष्ट पर कहा कि  ईडी टीम के अधिकारियों ने मेरे साथ किसी प्रकार का कोई दुर्व्यवहार नहीं किया है।  

ईडी के अधिकारीऔर कर्मचारी अपनी सूचनाओं के आधार पर जांच कर रहे हैं वह सही है हम जांच में पूरा सहयोग कर रहे हैं।  ईडी की जांच से मुझे और मेरे परिवार को कोई परेशानी नहीं है जो भी सूचनाओं  ईडी के अधिकारियों को चाहिए मैं और मेरे परिवार के सदस्य दे रहे हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं को स्पष्ट तौर पर कहा कि वह शांति बनाए रखें और  ईडी की जांच पूरी होने के बाद वे कार्यकर्ताओं के बीच बैठकर बातचीत करेंगे ।

Previous
Next

Related Posts