Saturday, 29 August 2026

राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023: कांग्रेस ने 43 लोगों की दूसरी सूची जारी की


राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023: कांग्रेस ने 43 लोगों की दूसरी सूची जारी की

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने रविवार को 43 लोगों की दूसरी सूची जारी कर दी है। कांग्रेस अब तक दो सूचियों में 76 उम्मीदवारों की घोषणा कर चुकी है। दूसरी सूची में तीन निर्दलीय को भी टिकट मिला है। पूर्व मुख्य सचिव निरंजन आर्य को सोजत सीट से टिकट दिया है । इसके अलावा इस सूची में कई मंत्री के नाम भी शामिल हैं। दूसरी सूची में तीन महिलाओं को भी टिकट मिला है। महिलाओं में उद्योग मंत्री मंत्री शकुंतला रावत, प्रदेश कांग्रेसउपाध्यक्ष नसीम अख्तर और रामेश्वर ड्यूटी की पत्नी सुशीला डूडी को टिकट दिया है।

पार्टी ने बीकानेर पश्चिम से डॉ.बीडी कल्ला, अंता से प्रमोद जैन भाया, सिविल लाइंस से प्रतापसिंह खाचरियावास, आदर्श नगर से रफीक खान,किशनपोल से अमीन कागजी, निम्बाहेड़ा से उदयलाल आंजना,केकड़ी से रघु शर्मा, पुष्कर से नसीम अख्तर इंसाफ,मांडल से राजस्वमंत्री रामलाल जाट, नोखा से रामेश्वर ड्यूटी की पत्नी सुशीला डूडी,रामगढ़ से जुबैर खान, बानसूर से उद्योग मंत्री शकुंतला रावत,वैर से सार्वजनिक निर्माण मंत्री भजनलाल जाटव, लालसोट से चिकित्सामंत्री परसादी लाल मीणा,फतेहपुर से हाकम अली, दूदू से निर्दलीय विधायक और मुख्यमंत्री के सलाहकार बाबूलाल नागर को टिकट दिया है।

सादुलशहर-जगदीश चंद्र जांगिड़,करणपुर-गुरमीत सिंह कुनर सूरतगढ़ - डूंगर राम गेदर,हनुमानगढ़-विनोद कुमार चौधरी,खाजूवाला-एससी - राहत मंत्री गोविंद राम मेघवाल,बीकानेर पश्चिम - शिक्षा मंत्री डॉ. बुलाकी दास कल्ला,नोखा - सुशीला डूडी,सरदारशहर-अनिल कुमार शर्मा,झुंझुनूं-यातायात राज्यमंत्री बृजेन्द्र सिंह ओला,नवलगढ़-डॉ. राजकुमार शर्मा,फ़तेहपुर-हाकम अली,नीमकाथाना - सुरेश मोदी, कोटपूतली -उच्च शिक्षा राज्य मंत्री राजेन्द्र सिंह यादव, दूदू-एससी - बाबू लाल नगर,सिविल लाइन्स - खाद आपूर्ति मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास,किशन पोल - अमीन कागज़ी,आदर्श नगर - रफीक खान,बस्सी-एसटी - लक्ष्मण मीनाबानसूर - उद्योग मंत्री शकुंतला रावत,रामगढ़-जुबेर खान डीग-कुम्हेर-पर्यटन मंत्री विश्वेन्द्र सिंह और वैर-एससी-भजन लाल जाटव राजाखेड़ा-रोहित बोहरा को टिकट दिया है।

महुवा-निर्दलीय विधायक ओम प्रकाश हुडला,कृषि विपणन राज्यमंत्री दौसा-मुरारी लाल मीना, लालसोट-एसटी - चिकित्सा मंत्री परसादी लाल मीना,खंडार (एसी)- अशोक बैरवा,पुष्कर-नसीम अख्तर इंसाफ,केकड़ी- रघु शर्मा, नावां- को उप सचेतक महेंद्र चौधरी,सोजत (एससी)- पूर्व मुख्य सचिव निरंजन आर्य,मारवाड़ जंक्शन- निर्दलीय विधायक खुशवीर सिंह,बाड़मेर- मेवाराम जैन,सांचौर - श्रम राज्य मंत्री सुखराम विश्नोई,सिरोही- निर्दलीय विधायकऔर मुख्यमंत्री के सलाहकारसंयम लोढ़ा,खेरवाड़ा (एसटी)- डॉ. दयाराम परमारमावली- पुष्कर लाल डांगी,सलूंबर (एसटी)- रघुवीर सिंह मीणाघाटोल (एसटी)- नानालाल निमामा,बांसवाड़ा (एसटी)-जनजाति राज्य मंत्रीअर्जुनसिंह बामनिया,निम्बाहेड़ा- सहकारितामंत्री उदय लाल आंजना,मांडल- राजस्व मंत्री रामलाल जाट और अंता- खान मंत्री प्रमोद जैन भाया को टिकट दिया है।

सूची देखें…..

Previous
Next

Related Posts