Saturday, 29 August 2026

राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023: कांग्रेस ने 33 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की


राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023: कांग्रेस ने 33 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने अपनी33 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है।

कांग्रेस ने शनिवार को अपनी पहली सूची में सीएम अशोक गहलोत सहित 33 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की है। जिसमें नोहर से अमित चाचन, कोलायत से भंवर सिंह भाटी, सादुलपुर से कृष्णा पूनियां, सुजानगढ़ से मनोज मेघवाल, मंडावा से रीटा चौधरी, लक्ष्मणगढ़ से गोविंद सिंह डोटासरा, विराटनगर से इंद्राज सिंह गुर्जर, मालवीय नगर से डॉ अर्चना शर्मा, सांगानेर से पुष्पेंद्र भारद्वाज, मंडावर से ललित कुमार यादव, अलवर ग्रामीण से टीकाराम जूली, सीकराय से ममता भूपेश, सवाई माधोपुर से दानिश अबरार, टोंक से सचिन पायलट, लाडनूं से मुकेश भाकर, डीडवाना से चेतन सिंह चौधरी, जायल से मंजू देवी, डेगाना से विजयपाल मिर्धा, परबतसर से रामनिवास गावड़िया, ओसियां से दिव्या मदेरणा, सरदारपुरा से अशोक गहलोत , जोधपुर से मनीषा पंवार, लूणी से महेन्द्र विश्नोई, बायतू से हरीश चौधरी, वल्लभनगर से प्रीति गजेंद्र शक्तावत, डूंगरपुर (एसटी) से गणेश घोघरा, बागीदौरा से महेंद्रजीत सिंह मालवीय, कुशलगढ़ से रमीला खड़िया, प्रतापगढ़ से रामलाल मीणा, भीम से सुदर्शन सिंह रावत, नाथद्वारा से सीपी जोशी, मांडलगढ़ से विवेक धाकड़ व हिंडौली से अशोक चांदना को टिकट दिया है।


Previous
Next

Related Posts