


राज्यपाल कलराज मिश्र ने सोमवार सांय विद्याधर नगर में आयोजित हो रहे दशहरा महोत्सव के अंतर्गत डॉ. कुमार विश्वास द्वारा प्रस्तुत "अपने-अपने राम" राम कथा सुनी।

मिश्र ने कहा कि मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम का नाम ही जीवन के आदर्शों की अनुभूति कराने वाला है। उन्होंने श्री राम के चरित्र के कथा आलोक में रचे बसे आदर्श मूल्यों से प्रेरणा लेते हुए जीवन को राममय बनाने का आह्वान किया।