Saturday, 29 August 2026

राजस्थान आमजन मोर्चा (राम) के प्रतिनिधि मंडल ने राज्यपाल कलराज मिश्र से मुलाकात कर महागठबंधन ने ज्ञापन देकर विधानसभा के निष्पक्ष चुनाव करने की मांग


राजस्थान आमजन मोर्चा (राम) के प्रतिनिधि मंडल ने राज्यपाल कलराज मिश्र से मुलाकात कर महागठबंधन ने ज्ञापन देकर विधानसभा के निष्पक्ष चुनाव करने की मांग

राजस्थान आमजन मोर्चा (राम) के प्रतिनिधि मंडल ने मंगलवार को राज्यपाल कलराज मिश्र से मुलाकात कर महागठबंधन की ओर से ज्ञापन दिया। प्रतिनिधि मंडल ने ज्ञापन में प्रमुख रूप से राजस्थान में दोनों पार्टियों की ओर से सनातनियों पर निरंतर हो रहे प्रहार को लेकर कठोर कानून बनाने की मांग की। साथ ही आगामी विधानसभा के चुनाव निष्पक्ष कराने के लिए राज्यपाल से आग्रह किया।

मोर्चा संयोजक विजय कौशिक ने बताया- कोई भी सरकार अपनी भूमिका सनातन के पक्ष में नहीं निभा रहे हैं। कौशिक ने आरोप लगाया कि प्रदेश में उपद्रवियों और समाज के कुछ लोागों की ओर से लगातार व्यवस्था को बिगाड़ने के प्रयास किए हैं। वहीं मौजूदा सरकार ने युवाओं के साथ अन्याय किया है। पेपर लीक जैसे प्रकरण कर राजस्थान को लज्जित किया है। इस मौके पर मोर्चे ने लोगों की ओर से जगह-जगह किए गए अवैध कब्जों पर भी राज्यपाल का ध्यान दिलाया।

उन्होंने कहा प्रदेश की छोटी-छोटी पार्टियों का यह महागठबंधन 200 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगा। ऐसे में डर है, कि मौजूदा सरकार और विपक्ष गठबंधन के लोगों का नुकसान कर सकते हैं, इसलिए गठबंधन के लोगों को सुरक्षा मुहैया कराई जाए। प्रतिनिधिमंडल में जयवीर सिंह चौहान, डॉ. विष्णु गुप्ता, विमल बज, करन टैंक, अशोक धानका, खुशी गोयल, रविंद्र नरुका, राज गुप्ता आदि शामिल रहे।

Previous
Next

Related Posts