


भाजपा हाईकोर्ट इकाई द्वारा मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के न्यायपालिका पर अपमान जनक टिप्पणी करने के मामले में भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एडवोकेट डा अरुण चतुर्वेदी के नेतृत्व में महामहिम राज्यपाल महोदय को ज्ञापन सौंपा गया। भाजपा पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एडवोकेट डॉ.अरुण चतुर्वेदी ने कहा कि संविधान के उच्च पद पर बैठे हुए व्यक्ति द्वारा इस प्रकार की टिप्पणी अत्यंत गंभीर मामला है। यह संपूर्ण न्याय जगत के लिए अपमान सूचक है। प्रतिनिधिमंडल में पूर्व अतिरिक्त महाधिवक्ता गुरु चरण सिंह गिल भाजपा विधि प्रकोष्ठ के पूर्व प्रदेश संयोजक और बार काउंसिल के उपाध्यक्ष रहे योगेंद्र सिंह तंवर, विधि प्रकोष्ठ के प्रदेश सहसंयोजक रक्षपाल कुलदीप, प्रदेश सहसंयोजक सौरभ सारस्वत, प्रदेश सहसंयोजक भुवनेश शर्मा, बार काउंसिल ऑफ राजस्थान के सदस्य डॉ. महेश शर्मा, हाई कोर्ट इकाई विधि प्रकोष्ठ के संयोजक एडवोकेट मनु भार्गव, हाई कोर्ट इकाई के सहसंयोजक वीरेंद्र गोदारा, हाई कोर्ट सहसंयोजक श्री राजेंद्र सिंह राघव, वरिष्ठ अधिवक्ता राम सिंह भाटी एवं हाईकोर्ट बार के पूर्व उपाध्यक्ष लोक अभियोजक राजेंद्र सिंह शेखावत और पूर्व राजकीय अधिवक्ता संजय शर्मा उपस्थित रहे।