Saturday, 29 August 2026

राज्यपाल मिश्र ने सावन के सोमवार पर धर्मपत्नी सत्यवती मिश्र और परिवार के साथ किया रुद्राभिषेक


राज्यपाल मिश्र ने सावन के सोमवार पर धर्मपत्नी सत्यवती मिश्र और परिवार के साथ किया रुद्राभिषेक

राज्यपाल कलराज मिश्र ने सोमवार को राजभवन स्थित राजराजेश्वर मंदिर में भगवान श्रीशिव का विशेष रुद्राभिषेक किया। उन्होंने राज्य की प्रथम महिला श्रीमती सत्यवती मिश्र सहित परिजनों के साथ देवाधिदेव महादेव की विधिवत पूजा-अर्चना की।

राज्यपाल मिश्र ने कहा कि भगवान शिव की आराधना का विशेष महत्व है और सावन का पूरा महीना ही भगवान महादेव की आराधना के लिए समर्पित है। उन्होंने इस अवसर पर देश और प्रदेशवासियों की सुख, समृद्धि और खुशहाली के लिए भगवान से कामना की।

Previous
Next

Related Posts