Saturday, 29 August 2026

सैनिक कल्याण राज्यमंत्री राजेंद्र गुढ़ा को सीएम गहलोत की सिफारिश पर राज्यपाल मिश्र ने किया बर्खास्त


सैनिक कल्याण राज्यमंत्री राजेंद्र गुढ़ा को सीएम गहलोत की सिफारिश पर राज्यपाल  मिश्र ने किया बर्खास्त

विधानसभा में शुक्रवार को बीएसपी से कांग्रेस में शामिल होने वाले सैनिक कल्याण राज्यमंत्री राजेंद्र गुढ़ा को सरकार के खिलाफ बयान देने के मामले में मंत्री पद से हटा दिया गया है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने इस घटना के बाद राज्यपाल कलराज मिश्र को राजेंद्र गुढ़ा को मंत्री पद से हटाए जाने का पत्र  भेजा था। सीएम गहलोत के पत्र के बाद राज्यपाल मिश्र ने राजेंद्र गुढ़ा को मंत्री पद से हटा दिया है। राजभवन सचिवालय ने इस संबंध में विज्ञप्ति भी जारी कर यह जानकारी प्रदान कर दी है । 

उल्लेखनीय है कि शुक्रवार को शाम को सार्वजनिक परीक्षा बिगड़ती कानून पर बहस के दौरान सैनिक कल्याण राज्य मंत्री राजेंद्र गुढ़ा ने विधानसभा में यह बयान दिया था कि राजस्थान में महिलाओं की सुरक्षा देने के मामले में सरकार पूरी तरह से फेल है। उन्होंने मणिपुर का जिक्र करते हुए कहा कि मणिपुर की बात तो अलग है लेकिन राजस्थान की स्थिति भी ठीक नहीं है । उन्होंने मुख्यमंत्री को आगाह करते हुए कानून व्यवस्था सुधार करने की मांग की थी।

प्रतिपक्ष के नेता राजेंद्र राठौड़ ने विधानसभा में कहा था कि मंत्रिमंडल का सदस्य अगर बयान देता है तो निश्चित तौर पर स्थिति ठीक नहीं है। उन्होंने संसदीय कार्य मंत्री शांति धारीवाल से कहा था कि आप ही बताओ स्थिति क्या है। उन्होंने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से पद से इस्तीफा देने की मांग तक कर दी थी । 

सभापति जेपी चंदेलिया ने कोशिश की कि वह सैनिक कल्याण राज्यमंत्री गुढ़ा को बयान देने से रोके लेकिन वह नहीं रुके और उन्होंने खुले रूप से अपनी सरकार की बगावत का बयान दे दिया। इससे पहले भी राजेंद्र गुढ़ा औवेसी से मुलाकात कर चुके हैं। लेकिन उस वक्त कोई कार्यवाही ना तो पार्टी नहीं की और ना ही मुख्यमंत्री भी उन्हें पद से  नहीं हटा पाए थे। विधानसभा में दिए गए बयान के बाद यह बर्खास्त करने की कार्रवाई की गई है।

Previous
Next

Related Posts