


फिक्की फ्लो और एसके फाउंडेशन में बेटियों को स्वरोजगार देकर सशक्त बनाने के लिए एक अनूठा कार्यक्रम शुरू किया है। सोमवार को झोटवाड़ा में नेशनल एजुकेशन एंड वेलफेयर सोसायटी द्वारा ई-रिक्शा ट्रेनिंग की शुरुआत की गई है।
संस्था पहले बैच में 17 लड़कियों को 30 दिन तक 90 घंटे की ट्रेनिंग दी जाएगी। उन्हें इलेक्ट्रिक विकास के लिए गवर्नमेंट की स्कीम के जरिए लोन प्रोवाइड करा कर संस्था द्वारा ड्राइविंग लाइसेंस और अन्य डॉक्यूमेंट बनाने में मदद की जाएगी।
संस्था ने दावा किया है कि जो लड़कियां ट्रेनिंग ले रही है उन्हें स्कूल, हॉस्पिटल और फैक्ट्री सेवी कनेक्ट किया जाएगा। जिससे कि वह अपना रोजगार सही तरीके से चला सके। ट्रेनिंग के शुरुआत के मौके पर चेयर पर्सन श्वेता चोपड़ा, वेणी कक्कड़, निधि तोषनीवाल, श्रद्धा सागर शिवाली और शालिनी सेठिया मौजूद थी।