Saturday, 29 August 2026

भगवान परशुराम पर डाक टिकट जारी होना आपकी एकता का प्रतीक: अश्विनी वैष्णव


भगवान परशुराम पर डाक टिकट जारी होना आपकी एकता का प्रतीक: अश्विनी वैष्णव

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि जो एकता आपने दिखाई, इस एकता को ऐसा ही हमेशा बनाए रखना। आज ऐतिहासिक काम यह हुआ है कि भगवान परशुराम पर डाक टिकट जारी हुआ है, यह सब आप की एकता का परिणाम है।

रविवार को जयपुर के विद्याधर स्टेडियम में आयोजित ब्राह्मण महापंचायत में रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव ने भगवान परशुराम का डाक टिकट जारी करते हुए यह बात कही।

 उन्होंने कहा कि हमारी यह एकता राष्ट्र के निर्माण में और अधर्म को दूर करने में लगेगी। आप लोग धर्म को धारण करने वाले हो, आप धर्म की रक्षा करने वाले हो। परशुरामजी ने भगवान शिव से विराट तपस्या के बाद धर्म की रक्षा के लिए फरसा प्राप्त किया था। सब में यही ऊर्जा और एकता रहनी चाहिए। 

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि मैं आपका भाई हूं। आप मुझे कभी सर मत बोलना। मुझे कभी अश्विनी जी मत बोलना, मुझे केवल अश्विनी भाई बोलना।उन्होंने कहा कि राजस्थान को आज से 10 साल पहले 600 करोड़ मिलते थे। अब राजस्थान को 9532 करोड़ का अनुदान रेलवे से मिल रहा है। राजस्थान के 82 रेलवे स्टेशनों का वर्ल्ड क्लास स्टेशन के तौर पर निर्माण किया जाएगा। इनमें आबू रोड, अजमेर, अलवर ,आसलपुर ,जोबनेर, बालोतरा ,बांदीकुई, बारां, बाड़मेर, ब्यावर,भरतपुर, भवानी मंडी, भीलवाड़ा, विजयनगर, बीकानेर, बूंदी, चंदेरिया, छबड़ा, चित्तौड़गढ़ जंक्शन, चूरू ,रतानिया कला, देशनोक, डेगाना, डीडवाना, फालना,फतहनगर, गांधीनगर जयपुर, फतेहपुर शेखावाटी, गंगापुर सिटी शामिल है।

Previous
Next

Related Posts