


कांग्रेस के युवा नेता पुष्पेंद्र भारद्वाज ने ब्राह्मण को मुख्यमंत्री बनाए जाने की मांग उठाई। उन्होंने कहा कि जब प्रदेश में 80 लाख ब्राह्मण है तो ऐसी स्थिति में राजस्थान में मुख्यमंत्री ब्राह्मण क्यों नहीं बनाया जाए। उन्होंने भाजपा और कांग्रेस दोनों के ब्राह्मण नेताओं को आह्वान करते हुए कहा कि अब समय आ गया है कि उन्हें अपने जाति के लोगों को अधिक से अधिक टिकट दिलाए जाने की मांग करनी चाहिए।
विद्याधर स्टेडियम में आयोजित ब्राह्मण महापंचायत में पुष्पेंद्र भारद्वाज ने यह मांग उठाई। उन्होंने कहा कि ब्राह्मणों को 60 टिकट मिलने चाहिए। उन्होंने कहा कि मौजूदा स्थिति में मात्र 17 ब्राह्मणों के विधायक रह गए हैं। जबकि इससे पहले 60 से अधिक ब्राह्मण विधायक जीतकर आते थे और मुख्यमंत्री भी ब्राह्मण बनता था। उन्होंने कहा कि यह समय फिर से वापस लाना है इसके लिए ब्राह्मणों को अब दोनों राजनीतिक दल को अपनी शक्ति का एहसास कराना पड़ेगा। उन्होंने इस बात की बधाई देते हुए कहा कि इससे पहले इसी स्टेडियम में दूसरी जाति का महाकुंभ हुआ था लेकिन आज ब्राह्मणों ने अपनी उपस्थिति दर्ज करा कर यह जता दिया है कि उनमें भी दम है।