


आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि राजस्थान में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के बीच में अच्छी दोस्ती है और आंच आने पर एक दूसरे का सहयोग करते हैं । इस दोस्ती को तोड़ने के लिए ही आम आदमी पार्टी लोगों को तीसरा विकल्प प्रदान करेगी ।
आप पार्टी कि सोमवार को आयोजित तिरंगा यात्रा के साथ ही जयपुर में आप पार्टी नहीं अपनी चुनावी शंखनाद शुरू कर दिया। यह बात सही है कि तिरंगा यात्रा में जो भीड़ जुटने चाहिए थी वह नहीं जुट पाई यही कारण रहा कि केजरीवाल राजस्थान में कुछ समय के लिए आए और वापस दिल्ली चले गए । कहने को तो तिरंगा यात्रा में केजरीवाल के साथ पंजाब के सीएम भगवंत मान शामिल हुए।
दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल ने कहा कि आजादी के बाद से आज तक राजस्थान में 48 साल कांग्रेस और 18 साल भाजपा ने शासन किया है । अब भाजपा और कांग्रेस यह नहीं कह सकती कि हमें मौका नहीं दिया। राजस्थान का हाल बेहाल है। उन्होंने कहा कि किसान आत्महत्या कर रहे हैं,पेपर लीक हो रहे हैं। शहीदों की वीरांगनाओं को बेइज्जत किया जा रहा है। वर्ल्ड 1993 से अब तक भाजपा और कांग्रेस को आपने बारी-बारी मौका दिया और बारी-बारी से दोनों ने राजस्थान को लूटा है।
उन्होंने स्पष्ट तौर पर कहा कि भाजपा और कांग्रेस के बीच सांठगांठ है और घोटाले के मामलों में भी दोनों मौसेरे भाई हैं कोई किसी की बोल रही खोलता नहीं खिलाफ कार्रवाई करता है। केजरीवाल ने कहा कि मनीष सिसोदिया को इसलिए जेल भेजा, क्योंकि वह गरीबों के बच्चों को फ्री में पढ़ा रहे हैं। जो काम हमने दिल्ली में किया वो काम अब पंजाब में हो रहा है। एक साल में 27 हजार सरकारी नौकरी दी। संविदाकर्मियों को नियमित कर दिया। क्या आप चाहते हैं राजस्थान में ऐसा होना चाहिए।
कांग्रेस और भाजपा की सफाई के लिए भगवान ने झाड़ू भेजी है, जनता भी झाड़ू चलाने के लिए तैयार में बैठी है : भगवंत मान
तिरंगा यात्रा के बाद आयोजित सभा को पंजाब मुख्यमंत्री भगवंत मान ने संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस और भाजपा की सफाई के लिए भगवान ने झाड़ू भेजी है। प्रदेश की जनता भी झाड़ू चलाने के लिए तैयार में बैठी है। अब राजस्थान में तीसरा विकल्प आ गया है।
उन्होंने कहा कि जब आम आदमी पार्टी बनी थी तो कांग्रेस- भाजपा वाले केजरीवाल को गाली देते थे। कहते थे की चुनकर आओ। अब हम चुनकर आए है तो कांग्रेस- भाजपा सड़कों पर आ गई है। पंजाब के सीएम मान ने कहा कि किस्मत बदलनी है तो ईवीएम में बटन बदलो। वहीं आपके बच्चों की किस्मत को बदलने का काम करेगा। उन्होंने कहा कि डबल इंजन की सरकार से देश में भ्रष्टाचार हो रहा है। इसलिए रोक दो डबल इंजन काे। हर घर में झाड़ू और केजरीवाल की बात होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि ये लोग शहीदों के कफन बेचकर खा गए।