Saturday, 26 July 2025

पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने की विधानसभा अध्यक्ष से मुलाकात

0
0

राजस्थान विधानसभा में गुरुवार को पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी से शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान राज्य के उपमुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा, संसदीय कार्य मंत्री जोगाराम पटेल, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली, सरकारी मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग, प्रतिपक्ष के मुख्य सचेतक रफीक खान, विधायक राजेंद्र पारीक सहित अन्य जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहे। बैठक के दौरान प्रदेश के मौजूदा राजनीतिक हालात, सदन की कार्यवाही और विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई।