Saturday, 29 August 2026

"रेवंतराम डांगा मेरा ही आदमी था, मैंने उसे कामयाब किया, लेकिन वह मुझे छोड़कर भाग गया" – हनुमान बेनीवाल

0
0

राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (RLP) प्रमुख हनुमान बेनीवाल ने भाजपा विधायक रेवंतराम डांगा के पत्र प्रकरण पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा, "रेवंतराम डांगा मेरा ही आदमी था, मैंने उसे कामयाब किया, लेकिन वह मुझे छोड़कर भाग गया। जहां भी रहेगा, इसी तरह की हरकतें करेगा।" भाजपा विधायक डांगा ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को पत्र लिखकर प्रशासन पर रालोपा नेताओं को अधिक तवज्जो देने का आरोप लगाया था, जिससे भाजपा कार्यकर्ताओं में नाराजगी बढ़ रही है।