राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने समरसता, सद्भाव और उल्लास के महापर्व होली पर प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने ट्वीट कर कहा, "यह रंगोत्सव सभी के जीवन को खुशियों, समृद्धि और उमंग के रंगों से भर दे, मेरी यही प्रार्थना है।"