Saturday, 29 August 2026

‘दिलावर फारसी शब्द…’, टीकाराम जूली ने शिक्षा मंत्री पर कसा तंज, उर्दू विरोध पर दी नसीहत

0
0

राजस्थान विधानसभा में बुधवार को विपक्ष और सरकार के बीच तीखी नोकझोंक देखने को मिली। नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने शिक्षा मंत्री मदन दिलावर के नाम पर तंज कसते हुए कहा कि "दिलावर" खुद अरबी मूल का फारसी शब्द है, तो क्या इसके लिए भी जांच कमेटी बनेगी? विपक्ष ने स्कूल बंद करने और उर्दू भाषा के प्रति भेदभाव का आरोप लगाया। कुंभ में भाजपा नेताओं को भेजने और एप्रॉपिएशन बिल पर भी गरमागरम बहस हुई, जिससे सदन में हंगामा मच गया।