

मध्य प्रदेश के श्योपुर जिले में शादी की खुशियां मातम में बदल गईं, जब बारात के दौरान घोड़ी पर बैठे दूल्हे को अचानक हार्ट अटैक आ गया। शादी समारोह के दौरान वरमाला के लिए स्टेज तक ले जाते समय दूल्हा बेहोश हो गया। बारातियों ने पहले इसे थकान समझा, लेकिन जब हालत बिगड़ी तो उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक प्रदीप जाट एनएसयूआई का पूर्व जिला अध्यक्ष था। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।