


जयपुर: राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सरदार हरलाल जी की जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान उन्होंने हरलाल जी की पुत्रवधु लक्ष्मी देवी, पौत्र संजीव सिंह और प्रपोत्र अजय सिंह से भी मुलाकात की।