Saturday, 29 August 2026

जयपुर में लो फ्लोर बस में घुसा सांड, यात्रियों में मची अफरा-तफरी

0
0

जयपुर में एक लो फ्लोर बस में सांड के घुसने से हड़कंप मच गया। घबराए सांड ने बस के अंदर घुसते ही खिड़कियों के कांच तोड़ने शुरू कर दिए। संभवतः रास्ता न मिलने के कारण वह बौखला गया। बस में अफरा-तफरी मच गई, ड्राइवर और कंडक्टर जान बचाकर सीट से कूदकर बाहर भागे। इस अजीबो-गरीब घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।