Saturday, 29 August 2026

Viral Video: SDM की डॉक्टर को फटकार, "पुलिस के हवाले कर दूंगा"; डॉक्टर ने कहा- "250 की ओपीडी है, हर मरीज पर खड़ा नहीं रह सकता"

0
0

बाड़मेर सेड़वा उपखंड के एसडीएम बद्रीनारायण विश्नोई ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया। एक महिला मरीज की अनदेखी पर उन्होंने डॉक्टर को फटकार लगाई और इलाज में लापरवाही बर्दाश्त न करने की बात कही। एसडीएम के निर्देश पर खराब एक्स-रे मशीन दुरुस्त कर दी गई। निरीक्षण के दौरान चार कर्मचारी गैर-हाजिर पाए गए, जिन्हें कारण बताओ नोटिस जारी किया गया। एसडीएम ने चिकित्सा अधिकारी को मरीजों के प्रति संवेदनशीलता बरतने के निर्देश दिए।