


राजस्थान विधानसभा के 16वीं विधानसभा के तृतीय सत्र से पहले स्पीकर वासुदेव देवनानी की अध्यक्षता में सर्वदलीय बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने भाग लिया। बैठक में आगामी सत्र के सुचारू संचालन, प्रमुख विधायी कार्यों और जनहित से जुड़े मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की गई।