


राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राष्ट्रीय बालिका दिवस पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने ट्वीट कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की सराहना की और कहा कि उनकी सरकार बालिकाओं के उत्थान के लिए योजनाओं का क्रियान्वयन कर रही है। सीएम ने शिक्षा, स्वास्थ्य और आत्मनिर्भरता को प्राथमिकता देते हुए बेटियों को सशक्त समाज निर्माण की आधारशिला बताया।