

बिटिया से क्लीन बोल्ड होकर हम सब जीत गए#राजस्थान #Rajasthan #Sports #Happiness #Cricket pic.twitter.com/VFrezO92GT
— Col Rajyavardhan Rathore (@Ra_THORe) January 6, 2025
सचिन तेंदुलकर की तारीफ के बाद चर्चा में आई 12 साल की सुशीला मीणा को RCA ने गोद लिया है। अब सुशीला की पढ़ाई, रहन-सहन, और क्रिकेट ट्रेनिंग का खर्च RCA उठाएगा। जयपुर में खेल मंत्री राजवर्धन सिंह राठौड़ और सुशीला के बीच नेट प्रैक्टिस के दौरान सुशीला ने मंत्री को क्लीन बोल्ड कर दिया।खेल मंत्री ने कहा, "राजस्थान से दुनिया का सबसे तेज गेंदबाज तैयार करना हमारा लक्ष्य है। सुशीला की ट्रेनिंग और एजुकेशन को प्रॉपर प्लेटफॉर्म मिलेगा।" तेंदुलकर के वीडियो पोस्ट के बाद सुशीला सोशल मीडिया पर वायरल हो गई थीं।