Saturday, 29 August 2026

जयपुर: रैन बसेरों का निरीक्षण, सीएम भजनलाल ने दिए निर्देश

0
0

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने जयपुर में प्रदेश सरकार द्वारा संचालित रैन बसेरों का निरीक्षण किया। उन्होंने उपलब्ध सुविधाओं और व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए खुले आसमान के नीचे सोने को विवश जरूरतमंदों के लिए सुरक्षित और सम्मानजनक व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। रैन बसेरों में बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने पर जोर दिया।