

अजमेर: बुलेट सवार युवक के हाथ में पिस्टल का वीडियो वायरल, जांच शुरू#ajmer pic.twitter.com/z0lxjbzCqK
— Rajasthan Ka Panchhi (@RPanchhi) December 28, 2024
अजमेर के क्रिश्चियन गंज थाना क्षेत्र में बुलेट सवार तीन युवकों का वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें पीछे बैठे युवक के हाथ में पिस्टल दिखाई दे रही है। यह वीडियो वैशाली नगर स्थित सेवन वंडर्स के पास का है।थाना प्रभारी अरविंद चारण ने कहा कि वीडियो की जांच जारी है। हथियार असली है या नकली, यह स्पष्ट नहीं है। एसपी वन्दिता राणा ने नियम अनुसार कार्रवाई का आश्वासन दिया।