


राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया। उन्होंने ट्वीट कर शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदनाएं प्रकट कीं और प्रभु श्रीराम से दिवंगत आत्मा को शांति और परिवार को इस दुःख को सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।