Saturday, 29 August 2026

अटल बिहारी वाजपेयी को सीएम भजनलाल शर्मा ने अर्पित की पुष्पांजलि

0
0

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पूर्व प्रधानमंत्री और भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर 'सुशासन दिवस' के अवसर पर मुख्यमंत्री आवास पर पुष्पांजलि अर्पित की। उन्होंने वाजपेयी जी के दृढ़ निश्चय, अडिग संकल्प, और कुशल नेतृत्व को याद करते हुए भावपूर्ण नमन किया। उनके योगदान को अविस्मरणीय बताया।