Saturday, 29 August 2026

राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े: 1200 साल के आक्रमण भी हमारी संस्कृति को नहीं मिटा सके

0
0

सीकर में एक कार्यक्रम के दौरान राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े ने कहा कि आक्रमणकारियों ने 1200 साल तक हमारी संस्कृति को मिटाने की कोशिश की। उन्होंने मोहम्मद मीर कासिम और बहादुर शाह का जिक्र करते हुए कहा कि तलवार के जोर पर धर्मांतरण कराने की कोशिश की गई, लेकिन हमारी श्रद्धा और भक्ति भाव को मिटा नहीं पाए। संस्कृति हमारी पहचान है और हमेशा रहेगी।