

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने आज भाजपा मुख्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कुर्सी पर सफेद मखमली कपड़ा देखकर नाराजगी जताई। उन्होंने स्टाफ से कहा, "ये मत लगाया करो, इसका कार्यालय में क्या काम है? हटा दो।"यह कपड़ा विशेष रूप से उस कुर्सी पर रखा गया था, जहां मुख्यमंत्री को बैठना था। लेकिन सीएम भजनलाल ने तुरंत इसे हटाने का निर्देश देते हुए संदेश दिया कि वह कोई विशेष नहीं हैं, संगठन में सभी समान हैं। उनका यह कदम समानता और सादगी का प्रतीक बन गया।