


राजस्थान में बढ़ती ठंड और मौसम विभाग की चेतावनी को ध्यान में रखते हुए राज्य सरकार ने 25 दिसंबर से 5 जनवरी तक शीतकालीन अवकाश घोषित कर दिया है। शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने ट्वीट कर यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि शैक्षणिक पंचांग के अनुसार यह निर्णय लिया गया है ताकि बच्चों को शीतलहर के प्रभाव से बचाया जा सके।