


जयपुर: कमला नेहरू नगर फ्लाईओवर पर परीक्षण के तौर पर यातायात शुरू कर दिया गया है। करीब 48 घंटे तक इस फ्लाईओवर पर ट्रैफिक का ट्रायल चलेगा। NHAI के प्रोजेक्ट डायरेक्टर अजय आर्य की देखरेख में ट्रायल हो रहा है, जिसमें कन्सल्टेंट और इंजीनियर मॉनिटरिंग कर रहे हैं। ट्रायल के दौरान यातायात के दबाव और फ्लाईओवर की क्षमता का परीक्षण किया जाएगा। सफल ट्रायल के बाद इस फ्लाईओवर को स्थायी रूप से चालू कर दिया जाएगा, जिससे यातायात दबाव कम होगा।